फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थानांतर्गत मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर पापी गांव के पास मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में रिक्शा ट्राली चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार टेंपो ने रिक्शा ट्राली में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कसया खुर्द निवासी सुभाष (32) पुत्र अनंत मंगलवार की शाम अपने छोटे भाई के साथ फार्मा पहुंचाने खैराही जा रहा था। पापी प्राथमिक विद्यालय के पास रार्बट्सगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही टेंपो ने रिक्शा ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फार्मा लदा ट्राली के साथ टेंपो पलट गया। टेंपाे सवार यात्रियों के साथ सुभाष को भी गंभीर चोट आईं। ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी केकराही भेजा गया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। बुधवार की सुबह सुभाष ने दम तोड़ दिया। सुभाष गांव में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा सत्यम (06) और दूसरा साहिल (04) का है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। करमा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत



सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दवा लेकर लौट रही थी। पति सुरक्षित है। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे भी जाम किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर बाद ही समझा-बुझाकर रास्ता खाली करा दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोन थाना अंतर्गत चकरिया गांव के टोला झरिया निवासी कपूर चंद अपनी पत्नी नेहा (35) को लेकर दवा लेने चोपन आए थे। दोपहर बाद दंपती बाइक से घर लौट रहे थे। पटवध गांव के बसकटवा मोड़ के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार नेहा सड़क पर गिर गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने पत्नी की मौत देख कपूरचंद बेसुध हो गए। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक को पकड़कर सूचना पुलिस को दी। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। इससे हाईवे पर आवागमन थम गया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें