फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली और पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहली घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास हुई। बुधवार की शाम वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार राजेश (45) पुत्र शंकर निवासी तुर्ती थाना पन्नूगंज गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया। वहीं दूसरी घटना में पन्नूगंज थाना के चतरा गांव निवासी फूलवंती (40) पत्नी कागभुसंडी गांव में दुकान से कोई सामान लेकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बुधवार की शाम राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इनती तेज थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस में पोस्ट मार्टम के बाद शव को बृहस्पतिवार की दोपहर परिजनों को सौंप दिया।
एक मंडप में दो बेटियों की शादी का सपना रह गया अधूरा
रामगढ़। सुकृत के पास सड़क हादसे में मृत राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। राजेश को तीन लड़की और एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी की शादी चोपन में तय थी, जो आठ मई को होनी थी। पिता का सपना था कि पहली और दुुसरी बेटी की शादी एक साथ एक ही मंडप में करें। ऐसे में वे दुसरी नंबर की बेटी की शादी के लिए लड़का देखने के लिए बाइक से बुधवार को जमालपुर जनपद मिर्जापुर गया था। लड़का देखकर अपने रिस्तेदार बिरबल गांव निवासी संदीप कुमार के साथ अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सुकृत में हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दोनों बेटियां पिता की लाश से लिपट कर रोती रही। उनको देखकर पूरा का पूरा गांव आंसू नहीं रोक पा रहा था। परिजनों की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें