फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हत्या के आरोप में पीडब्ल्यूडी कर्मी समेत दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने मार्च महीने में सुकृत जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पीडब्ल्यूडी के संविदा कर्मी की मौत मामले में हत्या के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक पीडब्ल्यूडी का कर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड चुर्क निवासी रवि मिश्र पुत्र ओमप्रकाश पीडब्ल्यूडी में संविदा कर्मी के रूप में काम करता था। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 22 मार्च को सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर से कुछ दूर जंगल में पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे उसका शव लटकता मिला था। जेब से मिले कागजात के आधार पर मृतक रवि की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। तब मामले को आत्महत्या बताया गया था। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो अलग ही मामला निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्ट्रेगुलेशन मार्क बताया गया। मृतक संविदा कर्मी की पत्नी सरिता मिश्रा की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी में तैनात दुष्यंत कुमार और उसके साथी अवनीश कुमार सिंह पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर नामजद दो लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें