फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दस किलो गांजा के साथ दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की ओर से मंगलवार को मधुपुर फ्लाई ओवर के नीचे चेंकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान हाव-भाव से संदिग्ध दिख रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त अरविन्द कुमार(33) निवासी बलारपुर थाना सकलडीहा (चन्दौली) और सुरेश यादव(23) निवासी पगिया थाना करमा के कब्जे से पांच-पांच किलो गांजा (कुल 10 किलो) बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करने और मेडिकल कराने के बाद न्यायलय भेज दिया। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आते हैं। जिसे अपने क्षेत्रों में अधिक दाम पर बेचते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी सुकृत, कास्टेबल लक्ष्मण गोंड़, का. शीतांशु पाण्डेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें