फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करंट से मजदूर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली अंतर्गत बीते 24 घंटे में दो अलग अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस पंचनामा के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पहला मामला खैरटिया गांव का है। खैरटिया निवासी मुन्ना लाल (43) अपने घर में कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन परिजन उसे तापीय परियोजना अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह चिकित्सकों ने मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा मामला बिल्ली खनन क्षेत्र स्थित रासपहाड़ी के समीप एक क्रशर प्लांट का है। पुलिस के अनुसार बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित विनोद स्टोन नामक क्रशर प्लांट पर मंगलवार की दोपहर जुगैल के खरहरा निवासी मजदूर सुरेंद्र (25) पुत्र सुमेर अगरिया प्लांट में लगे मोटर को बरसात के पानी से बचाव के लिए टीन से ढक रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उसे चोपन सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें