फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में कनिष्ठ सहायक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसों में कृषि विभाग के कनिष्ठ सहायक समेत दो लोगों की मौत हो गई। चंडी होटल के पास फ्लाईओवर से टकराकर बाइक सवार कनिष्ठ सहायक ने दम तोड़ दिया तो देवरा राजा के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पहली घटना राबर्ट्सगंज नगर की है। अंबेडकर नगर निवासी राघवेंद्र कुमार (34) उप कृषि निदेशक कार्यालय मंगुराही में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की रात वह सामान खरीदने बाइक से धर्मशाला चौक की तरफ जा रहे थे। चंडी होटल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओर के पिलर से टकरा गई। हेलमेट न लगाने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी घटना देवरा राजा गांव के समीप हुई। देवरा राजा निवासी बिरजू (50) मजदूरी करता था। वह खेत से धान लेकर दूसरे के ट्रैक्टर से गांव की ओर आ रहा था। मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर बीच में ट्रैक्टर रोककर ट्राली के पहियों की हवा चेक करने लगा। इसी दौरान राबर्ट्सगंज से मिर्जापुर की ओर जा रही बेकाबू कार ने ट्रैक्टर पर टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से बिरजू की मौके पर मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति अरविंद पटेल की सूचना पर पहुंची हिंदुआरी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी चमेली देवी और बेटे राजाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें