फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से मासूम सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन/वैनी। जिले के कोन व रायपुर थानांतर्गत दो गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से मासूम सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांचीकला के नरहटी में मंगलवार की रात में मां के साथ सोई डेढ़ साल की अपेक्षा पुत्री राकेश गुप्ता को चारपाई पर सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में अपेक्षा की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। इसी तरह रायपुर थाना क्षेत्र के रइयां निवासी सत्यनारायण (65)मंगलवार की रात लघु शंका करने के लिए बाहर जा रहे थे तभी सांप ने डस लिया। घरवाले आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाने की तैयारी करने लगे तभी उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें