फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से महिला समेत दो को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष की एक महिला समेत दो को पीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इसमें राजनाथ और अमिता देवी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे 112 के पुलिसकर्मी घायलों को सीएचसी दुद्धी ले जाकर भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें