फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य गांव में दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 सितंबर की दोपहर में नाबालिग लड़की से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। लड़की ने आप बीती मां से बताई थी। रविवार को गांव में पंचायत हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। लड़की के पिता ने रविवार को बभनी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक गांव में एक युवक ने दो लड़कियों से छेड़खानी की। लड़कियों के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी तथा एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया। छेड़खानी को दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छेड़खानी मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें