फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ लीटर कच्ची शराब बरामद

Sat, 09 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी, अनपरा और शाक्तिनगर थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर शनिवार को आबकारी टीम ने छापेमारी कर अवैध ढंग से विक्रय करने के लिए रखी गई ढाई सौ लीटर कच्ची शराब बरामद कर कर लिया। छापेमारी के दौरान फोर्स ने शराब बनाने में प्रयुक्त के 18 कुंतल लहन को नष्ट कर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया
विज्ञापन


जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी के कड़ा रूख अख्तियार करते ही जिला आबकारी अधिकारी वीकेे सिंह ने अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को आबकारी अधिकारी के निर्देश पर फोर्स के साथ आबकारी निरीक्षक डा. संजय कुमार ने धरिकार बस्ती रेणुकूट, तुर्रा, पिपरी, अनपरा, अगरियाडीह, पिपरी, कोटा बस्ती समेत अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी किया। फोर्स को देखते ही अवैध ढंग से शराब तैयार करने वाले इधर-उधर भागने लगे। लेकिन जवानों ने पीछा कर कईयों को धर दबोचा। जबकि महिलाएं पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गई। छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने शराब बनाने के लिए धधक रही कई भट्टियों को तोड़ दिया और शराब बनाने में प्रयुक्त लहन को नष्ट कर दिया।

आबकारी निरीक्षक डा. संजय कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान 18 कुंतल लहन नष्ट कर 11 अभियुक्तों के कब्जे से करीब ढाई सौ कच्ची शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया गया। उन्होेंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें