फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जला

Sat, 24 Oct 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब के पास लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम धू-धू कर जल गया। इससे नगर क्षेत्र के अंबेडकर मुहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची साथ ही प्रयास कर आग पर काबू पाई। हालांकि बिजलीकर्मी  मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे थे। आग लगने का कारण स्पार्किंग होना बताया जाता है। 

 रामसरोवर के पास लगे ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से शाम पांच बजे चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट होने के साथ आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


 इसी बीच किसी व्यक्ति ने मोबाइल के जरिए बिजली विभाग के एक्सईएन हवलदार रावत को घटना की सूचना दी। एक्सईएन ने तत्काल आपूर्ति ठप करवा कर जेई सुनील कुमार समेत अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा।

  इसी बीच घटना की जानकारी होने पर दमकल कर्मी भी वहां पहुंच कर आग बुझाने मेें जुट  गए। आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ट्रांसफार्मर के फूंकने से अंबेडकर नगर और पन्नूगंज रोड के इर्दगिर्द बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि मोबाइल ट्रांसफार्मर  से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बिजलीकर्मी फूंके ट्रांसफार्मर को निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें