फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से दो मकान गिरे, लोगों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लगातार बारिश के कारण नगर के वार्ड नंबर आठ के मुड़ीसेमर में कच्चा मकान गिर गया। पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात आए तेज बारिश के कारण हम लोगों का मकान गिर गया। देर रात जब पानी घर में घुसने लगा तो हम लोग अपनी जान बचाकर पड़ोस में चले गए। बेलवादह निवासी रमाशंकर बैस ने बताया कि बीती रात गांव में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पहाड़ों का पानी घर के पास बने तालाब में जाकर ओवरफ्लो हो गया, जिसके कारण घर में पानी घुस गया। घर का सामान निकाल रहे थे, तभी कच्चा मकान गिर गया और घर का अन्य सामान भी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें