फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: फांसी की सजा पाए NIA के अफसर और पत्नी के हत्यारे की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Nov 2022 10:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

कुख्यात बदमाश मुनीर को बिजनौर की कोर्ट ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वो सोनभद्र जेल में हाई सिक्योरिटी के बीच रखा गया है। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन
सोनभद्र जिला अस्पताल में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में दोषी करार दिए गए गैंगेस्टर मुनीर को गुरुवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल में उसकी तबीयत खराब हुई थी। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों के पैनल की सलाह पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। मुनीर को यूरीन से जुड़ी समस्या है। बोलने में भी दिक्कत हो रही है। उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इस दौरान अस्पताल में कड़ी सुरक्षा रही। देर रात तक अस्पताल परिसर में भारी फोर्स डटी रही।

विज्ञापन


पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश मुनीर को बिजनौर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। इसके बाद से ही मुनीर को सोनभद्र जेल में हाई सिक्योरिटी के बीच रखा गया है। यहां बुधवार की रात उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया।

गुरुवार को दोबारा तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल की सलाह पर रात साढ़े आठ बजे मुनीर को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात फिजिसियन डॉ. एसएस पांडेय ने उपचार के बाद सर्जन के पास रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरीन और बोलने की समस्या के कारण डॉक्टरों ने सीटी सकैन की सलाह दी है। जेलर जेपी दुबे ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल की सलाह पर मुनीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें