फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से दो की हुई मौत

Mon, 09 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
food poisoning - फोटो : File
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला समेत दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए।डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसीडौर गांव में रात करीब दस बजे मुकेश (24) पुत्र छविनाथ अपने खेत में जहर का सेवन कर लिया। बेटे को ढूंढते हुए छविनाथ खेत पर पहुंचा तो देखा मुकेश छटपटा कर मदद की गुहार लगा रहा था।  
विज्ञापन
आनन-फानन में बाइक से एक व्यक्ति के साथ छविनाथ अपने बेटे को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में बिच्छी गांव के पास युवक ने दम तोड़ दिया। छविनाथ ने बताया कि मुकेश की शादी तय थी, लेकिन अभी विवाह की तिथि तय नहीं हुई थी। दो भाईयों में वह छोटा था।उसने जहर का सेवन क्यों किया यह कुछ समझ में नहीं आ रहा है। दूसरी घटना करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव की है। रात करीब साढ़े दस बजे आशा (45) ने जहर खा ली।
  महिला के उल्टी करने पर उसके घरवालों को घटना की जानकारी हुई। शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोग भी जुट गए। घरवाले एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें