सोनभद्र। पिछले 24 घंटे के दौरान अज्ञात महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के घरवालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को लावारिस हाल में एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को अस्पताल में ही अज्ञात एक महिला की मौत हो गई थी। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतकों के घरवालों का पता लगाया जा रहा है। अगर 72 घंटे के भीतर परिजनों का पता नहीं चला तो शवों का पीएम करवा कर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।