फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की रात दस बजे पतेरीटोला के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें से एक घायल की वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के पतेरीटोला के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की रात लगभग दस बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में त्रिवेणी (35) पुत्र रामलखन, शिवशंकर पनिका (25) पुत्र हरिप्रसाद निवासीगण देवरी तथा आकाश केशरी (20) पुत्र राधे केशरी निवासी म्योरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. फिरोज आबेदीन ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल त्रिवेणी की वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। उधर पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए किसी के मरने की तहरीर न मिलने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें