सोनभद्र। जिले में अभी भी सरकारी विभाग बड़े बकाएदार बने हुए हैं। महज राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड में अगस्त माह तक की बकाया राशि दो करोड़ 60 लाख चौवालीस हजार 818 रुपये तक पहुंच गई है। इसमें जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर सर्वाधिक 23 लाख 52 हजार 715 रुपये बकाया है।
उधर दो दिन पूर्व अभियान चलकर पीडब्ल्यूडी कालोनी, कार्यालय, निरीक्षण भवन, सीएमओ कार्यालय आदि विभागों की बिजली काटी गई। पीडब्ल्यूडी कालोनी में वर्क सुपरिटेंडेंट पर 18,28,603, कलेक्ट्रेट सोनभद्र पर 18,11,079, निरीक्षण भवन बढ़ौली पर 15,95,793, सीनियर मार्केटिंग कार्यालय पर 11,31, 908, वन रेंज चुर्क पर 9,92,396 और 2,78,534, डीएफओ फारेस्ट कालोनी पर 8,91,982, जिला खान अधिकारी के यहां 7,35,278 रुपये का बिल बकाया है।
आरएसएम इंटर कालेज पर 5,57,661, एसडीएम के यहां 5,55284 और 1,19,677 रुपये बकाया पड़ा है। इसी तरह बंधी डिवीजन, एई कैनाल, नगरपालिका, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सिंचाई विभाग, निर्माण खंड, वन रेंज कार्यालय, ब्लाक कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, इंडिया रिजर्व बटालियन, अचल प्रशिक्षण केंद्र, पीडब्ल्यूडी के रेजीडेंट इंजीनियर, उपायुक्त आयर विभाग रेंज तृतीय, एसआरआई सीनियर मार्केटिंग, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्रीड़ाधिकारी विशिष्ट स्टेडियम, एई सिंचाई, डिवीजनल इंजीनियर टेलीकॉम, सीएमओ कार्यालय, एसडीई फोंस, एसडीओ टेलीफोन, मैनेजर प्रशिक्षण संस्थान पुसौली, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए, कोतवाली बिल्डिंग राबट्र्सगंज आदि के पास बड़ी बकाया राशि पड़ी हुई है।
उल्लेेखनीय है कि बिजली बकाया के चलते दो दिन के भीतर पीडब्ल्यूडी कालोनी, कार्यालय, निरीक्षण भवन, कृषि विभाग कार्यालय, सीएमओ कार्यालय की बिजली काट दी गई है।
शेष विभागों को लेकर भी प्रक्रिया जारी है। एक्सईएन एसके सिंह ने कहा कि बकाया भुगतान के लिए संपर्क किया जा रहा है। जल्द भुगतान न होने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। वहीं सीएमओ एसपी सिंह का कहना है कि बकाया राशि जमा कर बिजली आपूर्ति बहाल करा ली गई है।