फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मूसलाधार बारिश में बही दो पुलिया, कई गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर/बभनी। जिले में बुधवार की रात में तथा बृहस्पतिवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से दो पुलिया बह गई और ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे कई गांव के लोगों का आवामन बाधित हो गया है। कई गांवों में कच्चा मकान गिरने से जनधन की क्षति भी हुई है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बीजपुर क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत अन्तर्गत टोला जहीराड़ाड में बनी पुलिया बारिश के पानी के दबाव से बह गई। पुलिया के बहने से पुलिया के नीचे किसानों की फसल बर्बाद हो गई। जिससे जरहा ग्राम पंचायत के दीघुल, कोहरमारा, राजो, धोरहवा सहित अन्य कई टोलो का आवागमन बाधित हो गया।
इन टोलो की सैकड़ों की आबादी को अपने ही गांव जरहां बाजार व उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। ग्रामीण प्रेमलाल ने बताया कि पुलिया काफी पुरानी हो चुकी थी, जो बुधवार की रात तेज बारिश में बहाव सहन नहीं कर सकी और बह गई। इसी मार्ग से बच्चे स्कूल, श्रमिकों का आवागमन होता था।
विज्ञापन

पुलिया टूटने के बाद सबके सामने आवागमन को लेकर दिक्कत खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण कराने की मांग की। वहीं दूसरी घटना बभनी ब्लॉक के बसकट्टा की है। यहां भी पुलिया बारिश के कारण बह गई है। पुलिया टूटने से आवागमन बाधित हो गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिया का निर्माण पांच साल पहले ही ग्राम पंचायत की तरफ से कराया गया था। पुलिया ध्वस्त होने से पुल उस पार रहने वाले लगभग 80 परिवार व स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आवागमन में समस्या हो गई है। पुलिया के टूट जाने से बच्चों को विद्यालय आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण राजेन्द्र, चैन कुमार, सुषमा देवी, गीता देवी, विष्णु दयाल, सुरेश, उर्मिला, सुनीता आदि ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिया का मरम्मत कराने की मांग की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि आवागमन चालू करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।
कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध के बसकटवां टोले में बारिश में संजय कुमार उर्फ सोनू चेरो का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। संजय अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। बृहस्पतिवार की भोर में कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रहीं कि बुधवार की रात में जब तेज बारिश शुरू हुई तो परिवार के सदस्य घर से निकल गए और पड़ोस के घर में शरण ले लिए थे। पीड़ित के अनुसार मकान गिरने से गेहूं एक क्विंटल, चावल दो क्विंटल, चना 80 किलो, अरहर 70 किलो एवं पूरे परिवार का कपड़ा मलबे में दब गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लेखपाल चंदन शर्मा को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें