फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक बच्चे के दो दावेदार, सड़क पर खूब हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बढौली चौक पर मंगलवार की दोपहर में हंगामा मच गया। एक दो साल के बच्चे के वारिस को लेकर कुछ लोग विवाद करने लगे।
विज्ञापन

महिला एक ई-रिक्शा (टोटो) चालक पर बच्चे का अपहरण करने की कोशिश का आरोप लगा रही थी। वहीं ई-रिक्शा चालक भी महिला पर नशीला पदार्थ खिलाकर दूसरे के बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात कहता रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
रॉबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी निवासी राजेश नाम के ई-रिक्शा चालक को एक दो वर्ष का बच्चा नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास मिला। वह बच्चा सिलिंडर भराने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई महिला का था।
विज्ञापन

वहीं ई-रिक्शा सवार राजगढ़ की दो महिलाएं अपना बच्चा बताकर उस पर दावा कर रही थीं। इसी बात को लेकर बढ़ौली चौक पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। चालक का कहना था कि लड़का शीतला मंदिर चौक के पास का रहने वाला है, जिसे वह जानता है।
बढ़ौली चौक स्थित पुलिस बूथ पर तैनात सिपाही दोनों को कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ करते हुए बच्चे के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए महिला को कहा गया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मुताबिक राजगढ़ मिर्जापुर की रहने वाली रजनी नाम की महिला ने बच्चे के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चे को उसे सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि चालक को गलतफहमी हो गई थी। इस नाते वह बच्चे को कस्टडी में रखा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें