पिपरी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने दो लोगों को 02 किग्रा 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए विक्की स्वीपरनिवासी डोमरा सेन्टर थाना गोपालगंज, जनपद सिवान (बिहार) हाल पता- रोटरी क्लब के पास कृष्णा मंदिर के पीछे मुर्धवा, रेनुकूट के कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम गाजा और सुनील कुमार उर्फ पथरी पता उपरोक्त के पास से 01 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।