फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देना होगा अलग स्ट्रांग रूम का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 80 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से उनके यहां सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर आदि उपलब्ध कराने का शपथ पत्र देने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में अभी तक करीब 30 केंद्र व्यवस्थापकों को ने शपथ पत्र दिया है।
विज्ञापन

जिले के करीब 197 माध्यमिक विद्यालयों में इस बार बोर्ड परीक्षा में 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 80 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इसके बाद 16 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं स्कूलों को पेयजल, शौचालय, पर्याप्त मात्रा में छात्रों के लिए ब्रेंच, हर कमरे से सीसीटीवी के साथ ही अन्य सुविधाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य के कक्ष में नहीं बनेगा। सुरक्षा के लिहाज से स्ट्रांग रूम को इस बार अलग कक्ष में स्थापित करने के आदेश जारी किए गए है। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को सारी सुविधाएं होने एवं प्रधानाचार्य कक्ष से अलग स्ट्रांग रूम स्थापित कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो गई है। केंद्रों पर अलग कक्ष में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा, जो प्रधानाचार्य के कक्ष से अलग होगा। इसके लिए सभी केंद्रों से प्रमाण पत्र मांगा गया है। - राजेद्र यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें