फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो भाई गंभीर रूप से घायल; BHU रेफर

Sun, 02 Jun 2024 05:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सरवट गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को बीएचयू रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
Sonbhadra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सरवट गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर लाठी डंडे से मारपीट की। इसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सरवट गांव निवासी मनोज यादव (35) और संतोष यादव (32) पुत्र रामदुलारे यादव को उनके परिजनों ने सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक पक्ष के लोगों से कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार देर रात पांच दबंगों ने मिलकर घर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। 

विरोध करने पर संतोष यादव और मनोज यादव को लाठी डंडे से बुरी तरह मारा पीटा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों को गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


दोनों भाईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। उपचार करने के बाद घोरावल कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें