फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइक में हुई भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में कुंडाडीह चढ़ाई के पास रविवार को दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में रक्षाबंधन मनाकर ससुराल से लौट रहे डडिहरा निवासी श्रवण कुमार सोनी (22) की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डडिहरा निवासी श्रवण कुमार बाइक से अपनी पत्नी सूरजमुखी को लेकर रक्षाबंधन पर शनिवार को बभनी के घघरी स्थित अपनी ससुराल गया था। रविवार को दंपती घर लौट रहे थे। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में कुंडाडीह चढ़ाई के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
श्रवण कुमार (22) को गंभीर चोट आई। पत्नी सूरजमुखी (20), दुम्हान निवासी मनीष (25) और कुंडाडीह निवासी रामसूरत (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सूरजमुखी, मनीष व रामसूरत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। श्रवण को एक साल का एक बेटा है जिसे वह घर पर ही छोड़कर गए थे। एसओ कमलनयन दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें