म्योरपुर। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दो चोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से रोडवेज बस की दो बैटरी और बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल बरामद हुआ है।
म्योरपुर पुलिस के मुताबिक सोनभद्र डिपो के परिचालक संदीप कुमार नाविक निवासी ग्राम बलुआ थाना चंदवक जौनपुर ने रोडवेज बस की बैटरी चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दो चोर पकड़े गए। उनके पास से चोरी हुई दो बैटरी और 40 लीटर डीजल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामबाबू गुप्ता और अमीन खां निवासी म्योरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।