फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी की चार बैट्री के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर हाईवे पर एक अस्पताल के सामने खड़े ट्रक की बैट्री चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की चार बैट्री के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

औड़ी निवासी भोला सिंह ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि बृहस्पतिवार की रात उनके दो ट्रक औड़ी मोड़ स्थित अस्पताल के सामने खड़े थे। देर रात दोनों ट्रक से चार बैट्री चोरी हो गई। अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि कुबरी स्थित पहाड़ी मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी वार्ड नंबर छह निवासी उत्कर्ष कनौजिया और करण यादव को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की बैट्री बरामद हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें