फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस लाख के गांजा संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रविवार को दो जिलो की संयुक्त पुलिस टीम ने करीब 30 लाख रुपये मूल्य के अवैध गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ प्रयागराज की टीम के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। रविवार को अपराह्न करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पर अवैध गाजा लादकर उड़ीसा से जौनपुर जा रहा है। यह भी सूचना मिली कि ट्रक अभी बग्घनालाक्षेत्र में है। आनन- फानन में बग्घानाला तिराहा पर दबिश देकर ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लदे 294 किलो अवैध गाजा के साथ सतिराम यादव निवासी मिठनेपुर खुटहन जौनपुर व तेज बहादुर यादव निवासी सरैया विरान कूड़ेभार सुल्तानपुर को गिफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए गाजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। ओबरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें