फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 150 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, बाइक से गांवों में घूमकर बेचते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को 150 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, बाइक और हेरोइन बिक्री के 53 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। बरामद हेरोइन की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने सदर कोतवाली में मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बरेला महादेव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया।
तलाशी में उनके पास से 150 ग्राम हेरोइन व इलेक्ट्रानिक तौल मशीन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की पहचान जैत गांव निवासी अमरेश और राकेश बियार के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि बरेला निवासी चांदनी और मन्नर उर्फ हरिश्चंद्र से हेरोइन लेकर वह गांवों में जाकर बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मामले में चांदनी और मन्नर की संलिप्तता भी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है। बरामद हेरोइन की कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी रामस्वरुप वर्मा, एसआई विमलेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार पांडेय, राहुल पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें