फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की पिटाई से मौत मामले में दो लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में एक ही परिवार के लोगों में बीते मंगलवार को जमकर लाठी डंडे चले थे, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गत बृहस्पतिवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आरोपित शिव शंकर यादव तथा दिनेश कुमार यादव आपस में चाचा भतीजे हैं जिन्हें अपराध शाखा इंस्पेक्टर रमाकांत यादव ने जुड़िया बाईपास के पास से रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। मृतक रामनाथ यादव की पत्नी यशोदा देवी की तहरीर पर आरोपित शिवशंकर पुत्र स्व राम नाथ तथा दिनेश पुत्र रमाशंकर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। यशोदा देवी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पति रामनाथ के साथ पुत्र शिवशंकर तथा पोता दिनेश ने साइकिल बनवाने को लेकर आपस में विवाद तथा मारपीट कर ली थी। जिसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बीते मंगलवार की शाम रामनाथ की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपित चाचा-भतीजे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें