फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सगे भाइयों समेत चार लोग नामजद किए गए थे। दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मारकुंडी के बहेरा टोला निवासी श्याम नारायण यादव की मंगलवार को मौत हो गई थी। श्याम नारायण के पिता शिवचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सुबह खरीदारी के लिए मारकुंडी के मीना बाजार जाते समय गांव के ही कुछ लोगों ने श्याम नारायण पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से उसकी पिटाई की।
गंभीर रूप से घायल श्याम नारायण को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने लालचंद, उसके भाई त्रिभुवन, चंद्रमणि और सुरेश यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी सुरेश यादव और बाबूलाल यादव उर्फ लालता को मारकुंडी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें