फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस कर्मी के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने लसड़ा गांव में पुलिस कर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध सरकारी काम-काज में बाधा सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी टीम दीपावली की रात विवाद की सूचना पर लसड़ा गांव गई थी। टीम में शामिल आरक्षी लालजी पटेल व होमगार्ड राधाकृष्ण गुप्ता ने विवाद कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया तो मनबढ़ उन्हीं से भिड़ गए। आरक्षी लालजी पटेल से दिनेश राम, महेश राम और शिवकुमार, विजय कुमार आदि ने धक्का मुक्की और मारपीट की। आरोपी शिवकुमार ने आरक्षी के दाहिने कंधे पर दांत से काटने के साथ कीमती सामान भी लूटने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल को देखकर आरोपी फरार हो गए। मामले में पीआरवी के आरक्षी की तहरीर पर 14 नवंबर को पुलिस ने सभी आरोपियों पर लोक सेवक के कार्य में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने, गंभीर चोट पहुंचाने, लूट का प्रयास करने, खतरनाक हथियारों से हमला, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। इस बीच सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शिवकुमार और वीडियो वायरल करने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें