फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाबालिगों को अलीगढ़ ले जाकर बेचने वाले गिरोह के 2 आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
अलीगढ़ ले जाकर नाबालिग की जबरिया शादी रचाने के मामले में गिरफ्तार लोकेश। - संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। माता-पिता को उनकी बेटियों के सुनहरे जीवन का सपना दिखाते हुए शादी के नाम पर नाबालिगों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जिले की एक नाबालिग को अलीगढ़ ले जाकर बेचने के मामले में इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अलीगढ़ के ही बाबा को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, इसकी तलाश जारी है।
21 मई को पिपरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में प्रभारी निरीक्षक राजेश जी चौबे को बताया कि उसकी पत्नी-बेटी लापता हो गईं थी। उनका फोन आया है कि वह अलीगढ़ में है और उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया है।
विज्ञापन

इस पर एक टीम अलीगढ़ भेजी गई। 23 मई को दोनों को वहां गभाना थाना क्षेत्र के ख्यामई गांव से खोजा गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर दी तो रेणुकूट निवासी कामेश्वर बैठा और अलीगढ़ के बाबा व लोकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता की मां ने जानकारी दी कि कामेश्वर और बाबा उन्हें झांसा देकर अलीगढ़ ले गए थे और वहां उसकी 13 वर्षीय पुत्री का विवाह खामई गांव के लोकेश से कराई गई। विरोध किया तो बंधक बना लिया। पीड़िता ने दुष्कर्म करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए बृहस्पतिवार को पिपरी थाना क्षेत्र के नौकुटिया मोड़ के पास से गभाना थाना क्षेत्र के खामई निवासी लोकेश कुमार उर्फ मुच्ची शर्मा और तुर्रा में रह रहे मूलत: गढ़वा (झारखंड) जिले के सहिजना सहर निवासी कामेश्वर बैठा को गिरफ्तार कर लिया।

अलीगढ़ ले जाकर नाबालिग की जबरिया शादी रचाने के मामले में गिरफ्तार लोकेश। - संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें