राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की सुबह प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में दर्जनभर लोग घायल हो गए। इनमें से आठ का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया जबकि अन्य घायलों ने निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस रविवार की सुबह सवारियां लेकर चोपन से राबर्ट्र्सगंज आ रही थी जबकि ट्रक चोपन की तरफ जा रहा था। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस में सवार बेचन (48) पुत्र श्री चौधरी निवासी कुर्था, रघुनाथ (30) पुत्र परमेश्वर निवासी सिंदुरिया, मोहनलाल (42) पुत्र रामधारी निवासी रानाीताली, फूलमती (22) पत्नी पप्पू निवासी सलखन, परमानंद (28) पुत्र परमेश्वर निवासी सिंदुरिया, बुद्धि (40) पुत्र परमेश्वर निवासी सिंदुरिया, इंद्रावती (25) और प्रभावती (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। उधर कुछ अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पताल में भी कराया गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। आवागमन एकतरफ होने के नाते हुए हादस को देख मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने फौरन इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के बाद जाम समाप्त कराया जिससे आवागमन सुचारू हो सका।