फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलटा, 580 बोरी चावल हुआ बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अइलकर गांव में चंदनिया माइनर के क्षतिग्रस्त पुल से शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे में ट्रक पर लदा करीब 580 बोरी चावल भी नहर में गिरकर बर्बाद हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। लोगों ने ट्रक के चालक और खलासी को बाहर निकाला। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए थे। बताया जा रहा है कि अइलकर गांव से लेेवी का करीब 580 बोरी चावल 14 चक्का ट्रक से तेंदू गोदाम पर जा रहा था। इस दौरान चंदनिया माइनर के क्षतिग्रस्त पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया और पूरा चावल भी नहर में गिरकर बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष से ही यह पुल क्षतिग्रस्त है लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें