दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरुखाड़ में दो भाई नहाते समय बंधी में डूब गए। जब काफी देर बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजन काफी खोजबीन करने लगें। इतने में किसी ने सूचना दी कि दोनों बालक बंधी में नहा रहे थे। तब परिजन बंधी में पहुंचकर उनकी तलाश करने लगे। दोनों बालक अभय (6) व विपिन बिहारी (8) दोनों पुत्र मानव प्रसाद को काफी तलाश के बाद अचेतावस्था में बंधी से निकाला गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों दोपहर बाद करीब एक बजे अपने घर के पास बंधी में नहाने गए थे और नहाते समय पानी में डूब गए थे।