रेणुकूट-बभनी मार्ग पर बुधवार को शाम करीब चार बजे ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मारते हुए पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक और ट्रक चालक दोनों घायल हो गए। बाइक सवार को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
रेणुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया और बाइक सवार दूर जा गिरा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रुपेश कुमार (28) निवासी सेवरी वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ घायल हो गया।
रुपेश अपनी पत्नी राधिका को लेकर अपने ससुराल दुद्धी जा रहा था। उधर, ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। रुपेश का उपचार बभनी सीएचसी में चल रहा है। अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि सिर में और शरीर पर चोटें आई हैं।