फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शीशम का पटरा लदा ट्रक जुर्माना के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास से बुधवार की शाम रायपुर से शीशम का पटरा लादकर गोरखपुर जा रहे एक (16 चक्का) ट्रक को मंडी इंस्पेक्टर बब्बन राम ने जांच के दौरान पकड़ लिया। जांच में लकड़ी पर मंडी शुल्क कटा नही होने पर ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए दुद्धी कृषि मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। बृहस्पतिवार को वैधानिक कार्यवाही करते हुए ट्रक पर एक प्रतिशत मंडी और आधा प्रतिशत सेस का 10 गुना एक लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया। जिसकी अदायगी पर दोपहर बाद ट्रक को छोड़ दिया गया। मंडी इंस्पेक्टर बब्बन राम के मुताबिक ट्रक पर साढ़े 6 लाख का माल लदा था। उन्होंने बताया कि ट्रक पर लोड लकड़ी पर मंडी शुल्क नहीं कटा था। ट्रक शीशम का पटरा लेकर रायपुर जा रहा था। उधर मंडी इंस्पेक्टर की कार्यवाही से मंडी शुल्क चुराने वालों में हड़कंप मच गया है। टीम में राधेश्याम ,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें