फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-इनोवा में टक्कर से छह लोग घायल, सभी वाराणसी के

Wed, 18 Jan 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अंबिकापुर-रेणुकूट मार्ग पर तीर्थयात्रा से वापस लौटते समय हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में बभनी थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-रेणुकूट मार्ग पर बुधवार की सुबह संवरा गांव के पास ट्रक-इनोवा कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने तेलियाबाग वाराणसी निवासी दंपती बनवारी लाल यादव (50) एवं उनकी पत्नी उमा यादव (45) (समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सभी घायल तेलियाबाग वाराणसी निवासी हैं, ये लोग 22 दिन की तीर्थयात्रा से वापस लौट रहे थे।  इनोवा गाड़ी से तीर्थयात्रा पर गोवा, शिरडी साईंबाबा, कन्या कुमारी, तिरूपति बालाजी होते हुए 22 दिन की यात्रा कर अपने घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

वापसी में बुधवार की सुबह सात बजे बभनी थाना के संवरा गांव के पास पहुंचे थे की रेणुकूट की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक और खलासी भाग गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।
घायलों को एंबुलेंस से बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती बनवारी लाल यादव और उनकी पत्नी उमा यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें