तकिया गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार को बेकाबू होकर एक ट्रक ने ईट लदे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दिया। हादसे ट्रैक्टर चालक राधेश्याम (50) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग घायल हो गए।
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव के पास सुबह करीब सात बजे वाराणसी की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा एक ट्रक पीेछे से ईट लादकर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ट्रक, ट्रैक्टर के चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक राधेश्याम सिंह (51) को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे अहरौरा निवासी नंदू (46) और अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो गांव निवासी ट्रक चालक रमेश (50) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।