फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिना परमिट गिट्टी का परिवहन कर रहा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित खनिज बैरियर के पास कोतवाली पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान गिट्टी लदा एक ट्रक बिना जांच कराए तेज रफ्तार में बैरियर से आगे भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में ट्रक पर गिट्टी लदा पाया गया, लेकिन परमिट नदारद था। खान निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चालक और अन्य के सहयोग से खनिज संपदा की चोरी कर राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चंदौली के नौगढ़ थाना अंतर्गत बोझ गांव निवासी चालक विकास, अज्ञात वाहन स्वामी, वाहन में मौजूद सोनू यादव और बिल्ली मारकुंडी के क्रशर प्लांट वैभव इंटर प्राइजेज के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें