फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक और ट्रेलर भिड़े, दोनों चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रविवार की सुबह ट्रक व ट्रेलर की टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। ट्रक के खलासी की हालत नाजुक है। घटना सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में गोंदवाली गांव के पास रीवा-रांची हाईवे पर हुई।
विज्ञापन

एक ट्रक यूपी क्षेत्र से मप्र में स्थित बरगवां हिंडालको सामग्री लेने रविवार सुबह करीब 10 बजे जा रहा था। बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें चालक मुन्नू यादव (42) निवासी मिर्जापुर की घटनास्थल पर मौत हो गई। ट्रक खलासी प्रमोद ठाकुर (40) निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर चालक रितेश साहू (23) निवासी रजमिलान थाना माड़ा सिंगरौली की उपचार के दौरान मौत हो गई। बरगवां टीआई शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर चालक रितेश साहू के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। ट्रक चालक मुन्नू यादव के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। पुलिस मुन्नू के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

गलत साइड बनी हादसे की वजह

शक्तिनगर। ट्रेलर के गलत साइड से तेज रफ्तार में चलने के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है। हादसे में दोनों वाहनों के चालक फंस गए थे। दोनों वाहनों के चालकों एवं खलासी को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें