फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैढन-बीजपुर मार्ग पर 16 घंटे तक लगा जाम

Fri, 21 Sep 2018 11:28 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
बीजपुर में सिरसोती से नकटू मोड़ के बीच लगा जाम। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
बीजपुर। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने की जिला प्रशासन की तमाम कवायदें काम नहीं आ रही हैं और लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश से बालू लेकर वाराणसी जा रहा बालू लदे ओवरलोड ट्रक का गुल्ला गुरुवार की शाम सात बजे टूटने से बीजपुर पुनर्वास प्रथम बस्ती के पास 16 घंटे तक जाम लगा रहा। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ट्रक के हटने के बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


म्योरपुर ब्लाक में सिरसोती से नकटू मोड़ तक सड़क सिंगल और कच्ची है। बैढन से बालू लेकर आने वाले ट्रक इसी मार्ग से होते हुए रेणुकूट की तरफ आते है। सिंगल व उसका कच्चा होने से बरसात में आए दिन जाम लग रहा है। मामला उस वक्त और गंभीर हो जाता है जब सिंगल मार्ग पर ओवरलोड ट्रक खराब हो जाता है। उसे क्रेन से खिंचकर साइड में लगाना संभव नहीं होता। इसलिए जब चक ट्रक मरम्मत होकर रवाना न हो जाए, जाम का झाम बना रहता है।

बृहस्पतिवार की शाम सात बजे भी ऐसा ही हुआ। उपजिलाधिकारी दुद्धी रामचंद्र के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के खत्म होते ही ओवरलोड वाहनों के निकलने की होड़ मच गई। इसी दौरान वाराणसी जा रहे ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट गया और वह सिंगल रोड पर बीचोबीच खड़ा हो गया।
विज्ञापन


जिससे लोगों को जाम के चलते तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीजपुर में जाम की समस्या एक साल से झेल रहे है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें