फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो घंटे पहले चलेगी त्रिवेणी

Thu, 30 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिंगरौली एवं शक्तिनगर से चलकर बरेली तक जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के दो घंटे पहले संचालन का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।  बुधवार की शाम पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल की ओर से नई समयसारिणी भी जारी कर दी गई। इसे एक नवंबर से लागू किया जाएगा। यह परिवर्तन त्रिवेणी एक्सप्रेस से जुड़ी बरवाडीह-चोपन लिंक एक्सप्रेस पर भी लागू होगा। मिर्जापुर तक की समय सारिणी दो घंटे पहले रखी गई है। वहीं इलाहाबाद और लखनऊ पहुंचने का समय पूर्ववत है।
विज्ञापन


अधिकारियों की दलील है कि इलाहाबाद से चुनार के बीच ही देर होती थी। दो घंटे पहले संचालन से त्रिवेणी इलाहाबाद में अपने निर्धारित समय रात ढाई बजे और लखनऊ में सुबह आठ बजे तक पहुंच जाएगी।


त्रिवेणी एक्सप्रेस की लेटलतीफी को लेकर लंबे समय से आवाज उठ रही थी। स्थिति यह थी कि इलाहाबाद में भले ही ट्रेन के पहुंचने का समय ढाई बजे निर्धारित था, लेकिन ट्रेन पहुंचते-पहुंचते पांच से छह बजे जाते थे। वही लखनऊ पहुंचते-पहुंचते 11 से 12 बज जाता था। इसको देखते हुए अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसके गौतम ने सांसदों, विधायकों के साथ मिलकर रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर पिछले दो साल से बदलाव की मांग जारी रखे हुए थे।
विज्ञापन



 एक साल पहले सीधी सांसद रीती पाठक, सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी इसकी मांग शुरू कर दी। आखिरकार चार माह पहले इसकी पहल भी शुरू हो गई और डीटीएम चोपन विश्वरंजन स्तर से नई समयसारिणी बनाकर मंजूरी के लिए धनबाद मंडल भेज दी गई। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद नई समयसारिणी मंजूर कर ली। बुधवार की शाम पूर्व मध्य रेलवे के मंडलीय रेल प्रबंधक धनबाद मनोज कुमार अखोरी ने  इसकी पुष्टि की। कहा कि एक नवंबर से नई समयसारिणी प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें