मुरादाबाद मंडल में किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में शक्तिनगर व सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी शामिल है।
धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक, तीन और छह अगस्त को निरस्त रहेगी। वहीं 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई, 02, 04, 05 अगस्त को संचालित नहीं होगी।
15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई, 01, 03, 04 अगस्त और 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई, दो व पांच अगस्त को नहीं संचालित होगी। इसके अलावा कोलकाता से दो और तीन अगस्त को चलने वाली ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस कोलकाता से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। यही ट्रेन चार अगस्त को कोलकाता से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।