फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिर्चाधुरी में रुकी त्रिवेणी एक्सप्रेस, पहले दिन 14 लोगों ने की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। भाठ क्षेत्र के मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव मंगलवार से आरंभ हो गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद सांसद पकौड़ी लाल कोल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि एसके गौतम व राकेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर उसे आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रेन के ठहराव के लिए मंजूरी दी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पहले दिन मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन से 14 यात्रियों ने टिकट खरीदकर यात्रा की। स्टेशन को 2185 रुपये की आमदनी हुई। वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 16.41 बजे मिर्चाधूरी स्टेशन पहुंचकर वहां से 16.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 06.43 बजे मिर्चाधुरी स्टेशन पहुंचकर वहां से 06.45 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें