फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 14 लाख से बने चार शिक्षण कक्षों का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। राज्यसभा सांसद राम सकल और विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने घोरावल नगर स्थित सोनांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल में करीब 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार शिक्षण कक्षों का लोकार्पण पूजन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने छात्रों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने और देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने छात्रों को कड़ी मेहनत की सीख दी। उन्होंने कहा एक शिक्षित व्यक्ति देश की बेहतर सेवा कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से विकास के सारे रास्ते खुलते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष कामता प्रसाद कुशवाहा और संचालन दिनेश पाठक ने किया। इस मौके पर सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी मौर्य, प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जिला मंत्री कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें