फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: त्रिकोणमिति और सांख्यिकी के सवालों ने छात्रों को उलझाया

विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा ग​णित पर प्रतिक्रिया- नैना। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को गणित के सवालों ने हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को खूब छकाया। त्रिकोणमिति, सांख्यिकी से जुड़े सवालों को हल करने में विद्यार्थी परेशान दिखे। हालांकि गणित की परीक्षा के बाद उनके चेहरे का तनाव भी दूर हो गया था। दूसरी पाली में इंटर के फिजिक्स का पेपर हुआ। दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। कहीं कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा जिले के 80 केंद्रों पर चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल के गणित विषय का पेपर होने के कारण प्रशासन सतर्क था। केंद्रों पर सुबह से ही स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीमें निगरानी में जुटी रहीं। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को भी गहन जांच से गुजरना पड़ा। गेट पर उनके प्रवेश पत्र से मिलान के अलावा हाथों की घड़ी, ब्रेसलेट, जूता-मोजा आदि की जांच की गई। सुबह साढ़े 8 बजे से परीक्षा शुरू हुई। रॉबर्ट्सगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, चुर्क के जय ज्योति इंटर कॉलेज, नव ज्योति इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक कड़ी निगरानी करते दिखे। गणित की परीक्षा में कुल 17069 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इसमें 1453 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें 1344 छात्र रहे। दूसरी पाली में इंटर के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में भी सतर्कता बनी रही। परीक्षा में कुल 7764 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे, जिसमें 309 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल की सभी छह टीमें निरंतर चक्रमण करती रहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल ढंग से संपन्न हुई।
गणित की परीक्षा को लेकर ही सबसे ज्यादा डर था, लेकिन पेपर अच्छे से हुआ। त्रिकोणमिति और सांख्यिकी के सवालों ने थोड़ा उलझाया जरूर, मगर निर्धारित सूत्र से हल करने पर सब कुछ आसानी से होता गया। -नैना, रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन

-
त्रिकोणमिति और सांख्यिकी के सवाल कुछ परेशान करने वाले थे। इन्हें हल करने में ही सबसे ज्यादा वक्त लगा। ज्यामिति का हिस्सा अच्छा रहा। कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है। -संगम पटेल, कुशी डौर।
-
अब तक की परीक्षा का सबसे चुनौतीपूर्ण विषय गणित ही था। पहले से की गई तैयारी काम आई। प्रश्नों को हल करने में कुछ खास दिक्कत नहीं आई। अच्छा पेपर हुआ है। -खुशी, सहिजन कलां।
गणित के सवाल कठिन जरूर थे, लेकिन सभी फार्मूले पता होने के कारण उसे हल करने में मजा आया। जल्दबाजी में कुछ स्टेप छोड़ना पड़ा। दोबारा मिलान कराते हुए कमियां दूर की गई। -हिमांशु, बहुआर।

यूपी बोर्ड परीक्षा गणित पर प्रतिक्रिया- नैना। संवाद

यूपी बोर्ड परीक्षा गणित पर प्रतिक्रिया- नैना। संवाद

यूपी बोर्ड परीक्षा गणित पर प्रतिक्रिया- नैना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें