फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की तरफ से सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस चुर्क पुलिस लाइंस के साथ ही थानों में भी मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार की सुबह पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें सलामी दी गई।
विज्ञापन

समारोह में उन पुलिस कर्मियों के बलिदान को सम्मान दिया गया, जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का बोध कराया। इस मौके पर एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,सीओ सदर संजीव कटियार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें