फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय बियार समाज के संयोजन में ग्राम थीरू में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय बियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव और अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कहा कि गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए हमारे पूर्वजों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर देश का साथ दिया। देश को आजाद कराने में अपनी महती भूमिका निभाई। हमारे समाज के मंगल बियार, खर बियार और सोबरन बियार जैसे वीर सपूतों ने जेल जाने से लेकर उनकी शारीरिक मानसिक यातनाएं सहीं।
अविभाजित मिर्जापुर के कुसुम्हा गांव में जन्मे मंगल बियार पूरे समाज के मार्गदर्शक हैं। उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए उनकी जन्मस्थली कुसुम्हा गांव में जिला पंचायत के माध्यम से टीन शेड और चबूतरा निर्माण कराया गया है। उदार तिराहे पर स्मृति द्वार विधायक निधि से बना है। शीघ्र ही अन्य कार्य भी होंगे। श्रद्धांजलि सभा में ग्राम पंचायत बुड़हर खुर्द के प्रधान विजय शंकर शुक्ल, सतीश शुक्ल, नागेश्वर बियार, राजकुमार मौर्य, रामधारी बियार, नारायण बियार, संजय बियार, अनिल बियार, बबुंदर बियार, अजय बियार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सीताराम बियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें