फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सतर्कता के साथ करें मरीजों का इलाज’

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विंध्याचल मंडल डॉ ओपी सिंह ने बुधवार की सुबह म्योरपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। अचानक सुबह संयुक्त निदेशक के पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजद अधिकारियों से बुधवार से खुल रहे ओपीडी के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर समेत मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल भी जाना। संयुक्त निदेशक ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो मौके पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सबसे पहले ओपीडी में बुधवार से शुरू हो रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को पूर्व की भांति ओपीडी में देखते रहने और आवश्यक दवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कर साफ सुथरा रखने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान पूरी सतर्कता के साथ मरीजों का उपचार किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दवा भंडार कक्ष के अलावा वार्ड और प्रसव के लिए बने 50 बेड के मातृत्व चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ फिरोज आबेदीन, चिकित्सक डॉशिशिर श्रीवास्तव, उमाशंकर पांडे, वीरेंद्र कुमार, हरिगेंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें