फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 189 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही/खलियारी। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 189 मरीजों का उपचार किया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में 53 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौके पर मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में आरोग्य मेले में 105 मरीजों का उपचार हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमित सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से संबंधित रहे। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि 14 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर आयरन की गोलियां दी गईं। चार महिलाओं का प्रसव भी हुआ है।
लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि कुल 16 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, सुगर की जांच हुई है। इसमें कोई पाॅजिटिव नहीं पाया गया है। इस मौके पर सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे। केकराही पीएचसी में आरोग्य मेले में 31 रोगियों का इलाज किया गया। डॉ.राकेश मौर्य ने बताया कि मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें